विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया कार्यक्रम के उपरांत दिया ज्ञापन
ब्यूरो चीफ :भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । तेंदूखेड़ा मंडी प्रांगण में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतनचंद जैन, पूर्व विधायक प्रतापसिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता सिंह, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कौशल्या मेमार एवं अन्य अतिथि के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा वीरांगना रानी दुर्गावती की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
पूर्व विधायक प्रताप सिंह ने कहा कि हम सबको मिलकर इस सरकार से लड़ाई लड़नी विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कांग्रेस की कमलनाथ सरकार द्वारा अवकाश घोषित किया गया था कांग्रेस ने आपके जल जंगल जमीन के आगे लड़ाई लड़ी थी वनाधिकार अधिनियम के तहत आपको पट्टे दिए गए इस भाजपा सरकार में आदिवासी पर सिर्फ अत्याचार के के अलावा कुछ नही किया, आप जाग्रत रहिये और अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतनचंद ने कहा कि हम सब आपके साथ है भाजपा सरकार जितना अत्याचार आदिवासी पर हो रहे है 18 साल की अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंकना है विभिन्न समस्याओं को लेकर आम जनता एवं जनप्रतिनिधि द्वारा तहसील का घेराव किया गया और एक मांग पत्र भी दिया गया इसमें कई ग्रामों की सड़क जल निगम द्वारा पानी एवं जल निगम द्वारा पानी नहीं पहुंचाया जा रहा है। विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया ।
प्रताप सिंह पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतनचंद जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता सिंह, पुर्व उपाध्यक्ष कौशल्या मेमार, द्वारका सिंह ब्लाक अध्यक्ष, रघुनाथ यादव, कमलेश उपाध्याय, राजा गुलाबसिंह, राजा मुकेश सिंह, गोविंद तिवारी, नीरज जायसवाल, श्रीकांत पोर्ते, सुरेन्द्र सिंह, नोनेलाल परस्ते, उमेद सिंह सरपंच, एवं स्वजातीय बंधु कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।



