मध्य प्रदेश
बालिकाओं को दिया सेवा भारती रायसेन ने दो दिवसीय प्रशिक्षण
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। जिला मुख्यालय रायसेन में सेवा भारतीय रायसेन द्वारा बालिकाओं को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें निवेदिता बहनों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले रोज प्रशिक्षण में मेहंदी रांगोली ब्यूटीपार्लर, मिट्टी के दिये सजाना, पूजा की थाली सजाना, कढ़ाई बुनाई सिखाना, योगा, जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया गया। उत्साहित निवेदिता बहनों ने रुचि लेकर ट्रेनिंग ली।
प्रशिक्षण शिविर में सेवा भारती संस्था रायसेन की प्रमुख एवं समाजसेविका डॉ किरण शेजवार, समाजसेवी व नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ एसी अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री बीजेपी के वरिष्ठ कद्दावर नेता डॉ गौरीशंकर शेजवार, बबिता संतोष साहू, कामता प्रसाद राजोरिया आदि उपस्थित रहे।



