सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाद अब कॉलेज भवन भी चढ़ेगा ठेकेदारों के हाथ भेंट

गुणवत्ता हीन मटेरियल से हो रहा निर्माण कार्य
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मामला जिले के स्लीमनाबाद का है जहां शासकीय स्वामी विवेकानंद महा विद्यालय में एक नवीन भवन का निर्माण हो रहा है जहां ठेकेदार के द्वारा अपनी मनमानी के चलते घटिया गुणवत्ता हीन मटेरियल का प्रयोग किया जा रहा है । आपको बता दे कि पूर्व में भी इन्हीं ठेकेदार के द्वारा स्लीमनाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य किया गया था। जिसकी पोल पहली बरसात में ही खुल गई थी अब वहीं खेल ठेकेदार कॉलेज भवन में खेलना चाहता है और ये सारा खेल पी यू आई के उच्च अधिकारियों की नाक के नीचे हो रहा है। पूरी जानकारी होने के बाद भी विभाग निर्माण कार्य को रोक नहीं रहा है आखिर क्यों ठेकेदार के भी हौसले इतने बुलंद है कि वो किसी की सुनना ही नहीं चाह रहा है वो घटिया सामग्री से ही भवन निर्माण करने में लगा है। 9 करोड़ की लागत से बन रहा भवन जो एक बार फिर ठेकेदार के हाथों भृष्टाचार की भेट चढ़ने जा रहा है सरकार की मनसा और सरकार की राशि पर जमकर चुना लगाया जा रहा है और जिम्मेदार अपनी चुप्पी साधे बैठे है।



