मध्य प्रदेश

विश्व हिंदू परिषद विभाग भोपाल की बैठक हुई संपन्न 6 जिलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हुए शामिल

रिपोर्टर : रामभरोसे विश्वकर्मा
भोपाल । विश्व हिंदू परिषद भोपाल विभाग की विभाग बैठक आज समाज सेवा न्यास भरत नगर में संपन्न हुई, जिसमें बजरंग दल मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी सहित संगठन के सभी आयामों के प्रमुख उपस्थित थे !
प्रथम सत्र में शोक प्रस्ताव अखिल भारतीय प्रन्यासी मंडल बैठक का प्रस्ताव क्रमांक- 2 का वाचन एवं प्रांत बैठक गवालियर की कार्ययोजना बिंदु बार बताए गए।
द्वितीय सत्र में जिला भेल जिला नया भोपाल जिला वीर सावरकर जिला संत हिरदाराम जिला बैरसिया जिला भोजपुर की जिला श: बैठके हुई, तृतीय सत्र में आगामी कार्यक्रम धर्म रक्षा निधि अर्पण, प्रत्येक ग्राम/मोहल्ले में रामोत्सवः बजरंग दल वर्ग, परिषद शिक्षा वर्ग, मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी प्रशिक्षण वर्ग, प्रखंड श: व्रत निवेदन हुआ !
इस अवसर पर प्रांत मंत्री राजेश जैन, प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव प्रांत उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रांत सलाहकार मंडल प्रमुख सुशीला शुक्ला दीदी, प्रांत संयोजक सुशील सुडेले, दुर्गा वाहिनी प्रान्त सह संयोजिका भावना गौर, प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख जीतेंद्र चौहान, सह सत्संग प्रमुख हरिओम शर्मा, आशीष जैन, देवेंद्र रावत विभाग मंत्री राजेश साहू विभाग सह मंत्री यतेंद्र सिंह जादोन्न विभाग संयोजक दिनेश यादव एवं जिले के पदाधिकारी प्रखंड टोली उपस्थित थी ।

Related Articles

Back to top button