मध्य प्रदेश

सिलवानी में तिलक लगाकर किया बच्चों का स्वागतसरकारी स्कूलों में मनाया प्रवेश उत्सव

पेरेंट्स से नियमित भेजने की अपील
सिलवानी। विकासखंड में बुधवार से नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में ‘प्रवेश उत्सव’ का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने स्कूल पहुंचे नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, पुष्प वर्षा कर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
अभिभावकों की मौजूदगी में उत्सव जैसा माहौल
शासकीय प्राथमिक शाला राजीव नगर सहित अन्य स्कूलों में आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को भी विशेष रूप
से आमंत्रित किया गया था। इस दौरान स्कूल में उत्सव जैसा वातावरण दिखा, ताकि बच्चे पहले ही दिन उत्साह के साथ स्कूल से जुड़ सकें। शिक्षक सतीश साहू ने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए उन्हें प्रतिदिन स्कूल आने के लिए प्रेरित किया।
पाठ्यपुस्तकें बांटी, योजनाओं की जानकारी दी
प्रवेश उत्सव के दौरान विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। साथ ही अभिभावकों को गणवेश राशि और अन्य छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नामांकन बढ़ाना और बच्चों में शिक्षा के प्रति स्वाभाविक रुचि पैदा करना रहा।
नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील
आयोजन के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों से संवाद कर बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि सत्र के पहले दिन से ही सुचारू अध्यापन कार्य सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के समापन पर बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री बांटी गई, जिससे छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखा गया।

Related Articles

Back to top button