मध्य प्रदेश

दीपू टेंट हाउस की गोदाम में भड़की आग, लाखों का नुकसान

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । समीपस्थ ग्राम कुदवारी में सोमवार की शाम को दीपू टेंट हाउस की गोदाम में अचानक आग लग गई । देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखे रजाई, गद्दे, कूलर, पंखे, इलेक्ट्रिक लाइट, साउंड सिस्टम सहित लाखों की सामग्री जलकर राख हो गई । जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे गोदाम से धुआं उठते ग्रामीणों ने देखा और तत्काल टेंट व्यवसायी दीपू बर्मन को सूचना दी गई और आसपास मौजूद लोगों ने बोर चालू कर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की सक्रियता से आग पर काबू पाया जा सका।
आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है । सूचना मिलते ही उमरियापान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । कटनी नगर निगम फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन आग बुझ जाने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई।
उमरियापान क्षेत्र में लंबे समय से फायर ब्रिगेड की मांग जनप्रतिनिधि और नागरिक कई बार प्रशासन से कर चुके हैं, लेकिन इस दिशा में ठोस पहल नहीं हो सकी । स्थानीय लोगों ने बताया कि कटनी से फायर ब्रिगेड आने में लगभग डेढ़ से दो घंटे का समय लगता है ।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर फायर ब्रिगेड उपलब्ध होती तो नुकसान कम हो सकता था । ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द उमरियापान क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की सुविधा उपलब्ध कराए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से जन-धन की हानि को रोका जा सके। ।

Related Articles

Back to top button