श्रीराम कथा विराम के बाद हवन, पूजन सहित गांव में हुआ विशाल कन्या भोजन एवं भंडारा

संगीतमय नौ दिवसीय चल रही थी श्रीराम कथा, बड़े हनुमान मंदिर, ग्राम हरदुआ कला में
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा के हरदुआ कला में संगीतमय नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन दिनांक 16 अक्टूबर से नियंतर 24 अक्टूबर 2024 तक आयोजित की गई जिसका शुक्रवार को हवन पूजन के बाद समापन शनिवार को कन्या भोजन एवं भंडारे का आयोजन देर शाम तक चलता रहा। इस श्री राम कथा के अंतिम दिवस भरभरा वाले श्री श्री 1008 बनवारी दास महाराज की उपस्थिति एवं कथा वाचन पंडित घनश्याम खंपरिया बरगी सिहोरा के सानिध्य मे किया गया।
श्री राम कथा सुनने यजमान सहित भक्तों की रोजाना भारी संख्या में भीड़ देखने को मिली।
ग्राम हरदुआ कला बड़े हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित श्री राम कथा के अंतिम दिवस यजमान सहित गांव वालों की उपस्थिति में कन्या भोजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
शारदा बाई उपाध्याय, उर्मिला देवी दुबे, मुन्नी बाई उपाध्याय, सुखदेव बर्मन, राम कली बर्मन, उमा बाई झारिया, मुन्नी बाई झारिया, विद्या बाई, झारिया, ममता बाई झारिया, कल्लू बाई झारिया, शकुन बाई झारिया, श्याम बाई पटेल द्वारा संचालित हो रही श्री राम कथा सुनने बैठे हुए थे। जिन्होंने सफल श्री राम कथा आयोजन को हवन पूजन के साथ साथ कन्या भोजन एवं भंडारे के साथ विराम किया गया।
श्री राम कथा व्यास हेतु सुखदेव पटेल सरपंच, सुदर्शन उपाध्याय, राम दत्त उपाध्याय, गुड्डू उपाध्याय, गुड्डू मिश्रा, प्रदीप गुड्डू दुबे, त्रिभुवन उरमालिया, डॉ राजेश गर्ग, सूरज पटेल, विजय कुर्मी, महेन्द्र कुर्मी, राममिलन झारिया, गिनंदू नाई, अर्जुन बर्मन के द्वारा लगातार सेवा भाव से कन्या भोजन एवं भंडारे में अपना पूर्ण रूप से योगदान दिया।
इस आयोजन में कन्याओं सहित सभी भक्त कार्यकर्तागण एवं ईष्टमित्रों ने उपस्थित हो कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। क्षेत्रीय निवासी एवं जन सेवक आशा विनय असाठी ने भी उपस्थित हो कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हुए हनुमान मंदिर में माथा टेका। आयोजन कर्ता समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासियों ने आभार व्यक्त किया।



