शराब के अवैध परिवहन व मोटरसाइकिल चोरों को किया गिरफ्तार

आरोपियो ने कई चोरी करने की गाड़ियों का किया जिक्र- प्रशासन ने मामला दर्ज कर लिया संज्ञान में
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही है अवैध रूप से शराब करोबार में लिप्त व चोरी करने वाले लोगों पर पुलिस प्रशासन के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
पनागर थाना पुलिस ने बताया कि विगत दिनों को पनागर पुलिस ने 2 आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अवैध शराब व चोरी के दो पहिया वाहन पनागर थाना क्षेत्र से प्राप्त किये हैं । धड़पकड़ के दौरान सोमवार की शाम पनागर थाना क्षेत्र के ग्राम छत्तरपुर से काले रंग की बिना नंबर की दो मोटर साइकिल में अधिक मात्रा में अवैध शराब लाये जाने की सूचना मुखबिर से लगने पर पनागर थाना प्रभारी को अवगत कराया गया । जिस पर थाना प्रभारी के निर्देशन पर बनाई गई संयुक्त टीम ने छत्तरपुर मार्ग पर जा कर उर्दुआ निवासी अभिषेक चौधरी और बैहर निवासी करण चौधरी के द्वारा एक काले रंग की बिना नम्बर की हीरो पैशन मोटर साइकिल में नीले रंग के दो कुप्पियो में भरी 60 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब पाई गई । साथ ही जब हीरो पैशन मोटर साइकिल के संबंध में कड़ी पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि उक्त मोटर साइकिल को गोसलपुर क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया । वही इनके द्वारा अन्य वाहन जैसे प्लसर क्रमांक MP21 MR 8676, हीरो सुपर स्प्लेंडर MP 20 NA 3904, हीरो स्प्लेंडर MP 20 NM 8156, हीरो HF डीलक्स बिना नंबर की कुल 4 मोटर साइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने इन आरोपियों के घर पर दबिश देने पर एक एक्टिवा गाड़ी क्रमांक MP 20 SX 2280, हीरो HF डीलक्स MP 20 NH8863, व TVS 125 फोनिक्स MP20 MU 6803 की 4 वाहन जप्त किये गए ।
इन आरोपियो के विरूध पुलिस ने अपराध क्रमांक 959/2023 धारा 34(2), आबकारी एक्ट अधिनियम व भा दं सं की धारा 41(1-4) , 379 के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया गया ।
उक्त कार्यवाही में थाना पनागर निरीक्षक अजय बहादुर सिंह, उप निरीक्षक मयंक यादव, सहायक उप निरीक्षक कैलाश मिश्रा, प्रधान आरक्षक 2004 विनोद शर्मा, प्रधान आरक्षक राममिलन रजक, विनय जायसवाल की भूमिका सराहनीय रही, पुलिस अधीक्षक ने उक्त टीम के सराहनीय कार्य के लिए नगद पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।



