शराब पैकारियों के ठेकेदारो की जड़े मजबूत, नीचे से ऊपर तक चालू हैं भ्रष्टाचार का खेल
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष पंकज तिवारी के द्वारा बताया गया कि लगातार शिकायतों के बाद भी पैकारियां बंद नहीं हो रही है। लगातार जनप्रतिनिधियों के शिकायत के बाद भी क्षेत्र में लगातार दारू का अवैध व्यापार चालू है ऐसा लग रहा है जैसे जनप्रतिनिधियों की शिकायत का भी ठेकेदार के ऊपर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी एवं सिलौड़ी चौकी प्रभारी कुंभकरण निद्रा में सो गए हैं आखिर कार्यवाही न करना कहीं ना कहीं इनकी कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है या फिर साहब की मिलीभगत से ठेकेदार के हौसले बुलंद है ऐसा सूत्रों से जानकारी लगी है। 6 महीने में प्रशासन द्वारा अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर की गई कार्यवाही की भी वरिष्ठ अधिकारियों को जांच कर अपनी ईमानदारी बेचने वालों पर कार्यवाही की जाना चाहिए अवैध शराब बेचने वाले ऐसे भी कई शराब माफिया हैं जिनके इशारों पर जिम्मेदार प्रशासन द्वारा गरीब लोगों के खिलाफ प्रकरण बनाए जाते हैं जो कि सरासर गलत है। इन अवैध शराब माफियाओं के द्वारा अवैध शराब बेचने का प्रकरण अपने नाम पर बनवाने की बजाय कई बार गरीब लोगों के नाम पर बनवा दिए जाते हैं जिनके द्वारा किसी भी तरह से कहीं पर भी शराब नहीं बेची जाती है की जांच की जानी चाहिए और यह सब ढीमरखेड़ा, सिलौड़ी, खमतरा में हो रहा है। यह कहना भी गलत नहीं है कि इस अवैध शराब के खेल में दिन दुगनी और रात चौगुनी तरक्की करने वाले अवैध शराब माफियाओं के द्वारा भी गरीब लोगों का शोषण किया जा रहा है।



