शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर फसल बो कर लाखों रुपए लाभ अर्जित किया
जनपद पंचायत दमोह की ग्राम पंचायत हलगज का मामला
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जनपद पंचायत दमोह के जनपद सदस्य पप्पू सिंह लोधी ने नायब तहसीलदार हिंडोरिया को एक ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायत हलगज की शासकीय भूमि पर पिछले 18 वर्षों से अवैध अतिक्रमण कर लगभग 10 एकड़ की कृषि भूमि पर अवैध रूप से कृषि कार्य कर लाभ लेने की शिकायत की है।
जनपद पंचायत दमोह सदस्य पप्पू सिंह लोधी ने बताया कि ग्राम पंचायत हलगज हल्का नंबर 563 के लगभग 10 एकड़ कृषि भूमि पर विक्रम सिंह पिता हाकम सिंह निवासी ग्राम हलगज पिछले 18 वर्षों से शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किए हुए हैं एवं 18 वर्षों से उक्त भूमि पर कृषि कार्य कर रहे हैं एवं फसल उपज के रूप में लाखों रुपए का लाभ ले रहे हैं परंतु आज तक उक्त अतिक्रमण के विरोध में कोई कार्यवाही नहीं की गई है । जनपद सदस्य ने नायब तहसीलदार से बेशकीमती भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा कर अतिक्रमण कर्ता पर कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की।



