3 महीने से अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर पिपरिया गांव के लोग
जबेरा विधायक से की गई थी शिकायत उसके बाद भी नहीं रखा गया ट्रांसफार्मर
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के जबेरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुनवाही उमरिया के गांव पिपरिया में बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीणो ने विधायक पर आक्रोश जताया है। और कहा हैं कि शिकायत करने के बाद भी विधायक ने हमारे गांव में 3 माह से ट्रांसफॉर्मर नहीं रखवाया गया है जिससे हम लोगों के बच्चे पढ़ाई से वंचित रह रहे हैं। एव उमस भरी गर्मी में पनापुर रहे बड़े-बड़े मच्छरों से हो रही अनेकों बीमारियों के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिल सभी लोगो के भरे हुए हैं। फिर भी 3 माह से ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया है जिसकी शिकायत हम लोगों ने जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी से की थी लेकिन हमारे गांव में बिजली नही है जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



