मध्य प्रदेश

शासकीय योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचाना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है: रामपाल सिंह

सात सरपंचों व पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सहित 55 लोगों ने भाजपा ली सदस्यता, विधायक ने दी शुभकामनाएं
रिपोर्टर : शब्बीर अहमद
बेगमगंज  ।
शासन की जो भी योजनाएं हैं उनका लाभ पात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर उनके घर पहुंच कर दिया जाए ऐसा ना हो कि लोग अधिकारियों कर्मचारियों के चक्कर लगा रहे हो। इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। घर – घर जाकर योजनाओं से वंचित रह गए लोगों को चिन्हित कर शासन की योजना से लाभान्वित करे। आज आए हुए आवेदनों को सूचीबद्ध कर 8 दिन के अंदर उनका निराकरण करें मेरी जनता के लिए कोई कष्ट नहीं होना चाहिए। शासकीय योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचाना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। गरीबों की सेवा ही भगवान की सेवा के समान होती है। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन वंचित पात्र हितग्राहियों को दिलाने के लिए अभियान चलाया  है, जो योजना में पात्र होते हुए भी अभी तक लाभ नहीं ले पाए हैं।
      यह बात बेगमगंज तहसील के ग्राम बीरपुर में आयोजित मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने संबोधित करते हुए कही।
      उन्होंने कहा कि बीरपुर वीरों का गांव है हम सभी इस क्षेत्र में मिलकर विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान- कल्याण योजना से किसानों को लाभांवित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए तथा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से प्रतिवर्ष 4 हजार रुपए प्रदान कर किसानों को मजबूत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा। अभियान में शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित करने के लिए ग्राम पंचायतवार शिविर लगाए जा रहे हैं।
       ग्राम वीरपुर में आयोजित मुख्यमंत्री जन सेवा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री रामपालसिंह ने सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारम्भ कन्या पूजन एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में 100 से अधिक हितग्राही लाभान्वित हुए। उपस्थित लोगों की जन समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण हेतु अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
पूर्व जनपद सदस्य, 7 सरपंच सहित 55 लोगों ने भाजपा ली सदस्यता
भाजपा में सदस्यता ग्रहण करने वाले वीरपुर से सरपंच अभिलाषा रणवीर सिंह ठाकुर, कीरतपुर से राघवेंद्र रावत, खेरी ता. चौका मालती बाई कमलेश रावत, लखनपुर से  बालक बाई देवी सिंह लोधी, बांसादेही से रामनरेश सिंह ठाकुर, पाड़ाझिर से शीला बाई गोपाल सिंह, बड़गवां अशोक सिंह एवं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ठाकुर सहित 55 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की इस मौके पर रामपाल सिंह ने सभी को भारतीय जनता पार्टी की पट्टी पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी।
       इस मौके पर मंचासीन जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, नगर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता भगवान सिंह लोधी, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुदर्शन घोसी, जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी, जिला मीडिया प्रभारी हरी साहू सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button