मध्य प्रदेश

ग्राम सामाजिक एनिमेटर को पूरे साल मिले नियमित कार्य, बकाया मानदेय भी मिलें

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । अपनी मांगों को लेकर ग्राम विकास सामाजिक एनिमेटर संघ (व्हीएसए) ने रीठी के बड़गांव पहुँचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष शरद यादव के नेतृत्व में जिले भर के व्हीएसए एकजुट होकर आवाज बुलंद की। ज्ञापन में संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जिले के सभी ग्राम सामाजिक एनिमेटर को पूरे वर्ष नियमित कार्य दिया जाए। ग्राम सामाजिक एनिमेटर को सोशल ऑडिट कार्य के लिए लैपटॉप एवं कार्य के बेहतर क्रियान्वयन में सुविधा उपलब्ध कराई जाएं। जिससे कार्य को पारदर्शिता के साथ किया जा सके। वहीं पंचायत से संबंधित अन्य योजनाओं का भी सोशल ऑडिट ग्राम सामाजिक एनिमेटर के माध्यम से कराया जाए, ताकि व्हीएसए को नियमित प्रत्येक माह कार्य मिल सके जिससे इनके परिवार का भरण पोषण आसानी से हो सके। ग्राम सामाजिक एनिमेटर को कुशल श्रमिक का पारिश्रमिक दिया जाए। व्हीएसए ने बताया कि बीते वर्ष ग्राम पंचायतों में किये गए सोशल ऑडिट का मानदेय भुगतान लंबित है। जो तत्काल प्रदाय किया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शरद यादव, अंकित झारिया, गोवर्धन रजक, सुरेंद्र पाठक, गणेश उपाध्याय, अरविंद झारिया, योगेश तिवारी, विकास श्रीवास्तव, वरुण तिवारी, अरविंद बैरागी, पंकज नामदेव, सरला कोरी, राकेश यादव, अनिल यादव, नंदू दुबे, मुकेश सेन, उमेश चौधरी आदि उपस्थित रहे।
स्वच्छताग्राहियों ने की नियमितीकरण की मांग:- ढीमरखेड़ा से रीठी पहुँचे स्वच्छताग्राहियों और संकुल सहजकर्ताओं ने नियमित मानदेय व नियमितीकरण के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में स्वच्छताग्राहीयों एवं संकुल सहजकर्ताओं ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में लगातार कार्य करते हुए शासन की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने में लगे हुए हैं। अपने नियमित कार्य के साथ वह जनपद पंचायत द्वारा दिए जाने वाले अन्य दायित्वों का भी निर्वहन कर रहे है। ऐसे में अब स्वच्छताग्राही लोगों को अपने भविष्य को लेकर शासन से उचित निर्णय की अपेक्षा है। ज्ञापन में नियमित मानदेय एवं नियमितीकरण करने की मांग की गई है।
इस अवसर पर कोदुलाल हल्दकार, राजेन्द्र चौरसिया, अंकित झारिया, सतपाल सिंह, तुलसीराम धुर्वे, सतीश तिवारी, सुभाष कोरी, अखिलेश सोनी, पंकज नामदेव, रंजीत काछी, गंगाराम विश्वकर्मा, दामोदर गौतम, सागर, कनछेदी, सुखदेव, शारदा, मूरत लाल सहित अन्य लोंगों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button