मध्य प्रदेश

विधायक डॉ चौधरी ने केन-बेतवा राष्ट्रीय लिंक परियोजना प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

रायसेन । सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर से केन-बेतवा राष्ट्रीय लिंक परियोजना प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर अरविंद दुबे तथा जिला अधिकारी भी उपस्थित रहे। विधायक डॉ चौधरी ने बताया कि केन बेतवा लिंक परियोजना से बेगमगंज क्षेत्र के ग्रामों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि आगामी 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन बेतवा लिंक परियोजना आकार लेने जा रही है। केन बेतवा लिंक परियोजना से सिंचाई, पेयजल एवं उद्योगों के लिए जल उपलब्धता बढ़ेगी। साथ ही लाभान्वित ग्रामों का आर्थिक तथा सामाजिक विकास भी होगा।

Related Articles

Back to top button