मध्य प्रदेश

शिक्षक दिवस पर हुआ शिक्षकों का सम्मान, बच्चो को खिलाएं खेल

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
सिलवानी। देश के प्रथम राष्टपति डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण के जन्मदिन शिक्षक दिवस के अवसर शासकीय माध्यमिक विद्यालय बम्हौरी वर्धा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों की महिमा का गान किया एवं विद्यालयोे के शिक्षकों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षकों ने भी अपने अपने गुरूजनो को यादकर उनकी शिक्षाओं को अपने छात्रों को बताई। अशोक शुक्ला ने कहाकि शिक्षक के समाज और देश का भविष्य गढ़ता है। देश के अधिकारी, नेता, अभिनेता यहां तक की राष्टपति का निर्माता भी षिक्षक ही होता है। इन्हीं शिक्षकों के सम्मान में षिक्षक दिवस मनाया जाता है। हमारे देष में डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में 5 सिंतबर को मनाया जाता है।
छात्रों ने शिक्षकों का तिलक लगाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में अशोक शुक्ला, भगतसिंह कुर्मी, महेन्द्र रघुवंशी, आरती नामदेव शिक्षक सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्रायें उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में छात्रो को प्रसाद वितरण कर खेल खिलाये गये।

Related Articles

Back to top button