मध्य प्रदेश

दबाव के चलते ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी ने दिया त्यागपत्र

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉ. अनिल कुमार ने बीआरएस लेने का आवेदन स्वास्थ्य आयुक्त भोपाल को भेजा है।
स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने एक अनऔपचारिक चर्चा में बताया कि मैं सिस्टम के साथ नहीं ढल पा रहा हूं। इस कारण से मैं अपने पद से वीआरएस ले रहा हूं जबकि ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी का कार्यकाल 1 वर्ष शेष बचा है ।
इसके बाद भी उन्हें दबाव के चलते वीआरएस लेने का फैसला लिया है।
ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार मीडिया के कैमरे के सामने कुछ भी कहने से बचते रहे ।
उल्लेखनीय है कि सिविल अस्पताल में स्वीकृत 22 डॉक्टर के पद की अपेक्षा मात्र 12 डॉक्टर कार्यरत हैं जबकि नगर की जनसंख्या करीब 1 लाख होने के साथ आसपास के ग्रामीण अंचल के भी सैकड़ो मरीज प्रतिदिन इलाज कराने के लिए सिविल अस्पताल आते हैं । प्रतिदिन ओपीडी में 600 के ऊपर मरीजों की संख्या दर्ज हो रही है। अस्पताल में तीन ओपीडी कक्ष है। जिनके सामने भारी भीड़ लगी रहती है।
सुबह से शाम तक मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं लेती।

Related Articles

Back to top button