मध्य प्रदेश

खमतरा में लगा बिजली समस्या निवारण शिविर

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विद्युत समस्याओं को लेकर सांसद हिमाद्री सिंह के निर्देश पर ढीमरखेडा विकासखंड अंतर्गत गांवों में बिजली संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए विभाग ने शिविर लगाने शुरू कर दिए गये हैं। इसी कडी में बुधवार को ग्राम खमतरा में बिजली समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें
उपस्थित विद्युत अधिकारियों ने ग्रामीणों की बिजली से संबंधित समस्याएं सुनी। उनके निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, गोविंद प्रताप सिंह, राकेश त्रिपाठी, जगदीश प्रजापति, रमेश जायसवाल, रोहित कोरी, मिथुन जायसवाल सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
झिन्नापिपरिया में शिविर आज
ढीमरखेडा तहसील के ग्राम झिन्नापिपरिया में आज गरूवार को बिजली समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। विधुत विभाग ने उपभोक्ताओं से पहुंचने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button