मध्य प्रदेशविधिक सेवा

मदनसिंह रघुवंशी बने विधिक सेवा समिति के सदस्य

सिलवानी । विधि और विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय भोपाल के द्वारा सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में तहसील विधिक समितियों के लिए राज्य शासन द्वारा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति के परामर्श से विधिक सेवा प्राधिकरण तहसील स्तर पर पर 2 वर्ष के लिए सदस्यों की सूची जारी की गई है। सिलवानी में तहसील विधिक सदस्य हेतु सामाजिक कार्यकर्ता एवं मां शारदा विद्यालय के संचालक मदनसिंह रघुवंशी को चुना गया है ।
उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र के अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि वह शोषित पीड़ित और गरीबों को न्याय दिलाने में अपनी सहभागिता निभायेगे।

Related Articles

Back to top button