ATM बदलकर निकाल लिए 36 हजार 600 रु. पीड़ित ने थाने में शिकायत
रायसेन | रायसेन शहर के आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर एटीएम बदलकर 36600 हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है। यह राशि अलग-अलग एटीएम से निकाली गई है, जिसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है। मकोड़िया गांव के रहने वाले मोहनसिंह कीर ने बताया कि वह भारतीय स्टेट बैंक शाखा यशवंत नगर सागर रोड रायसेन के एटीएम से राशि निकालने गया था, किंतु स्टेट बैंक में मेरे खाते की लिमिट समाप्त हो जाने के कारण और राशि नहीं निकल पा रही थी।
तब वह आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर राशि निकालने गया तो एटीएम के गार्ड ने मेरा एटीएम कार्ड मशीन में स्काइप कर दिया और मुझसे कहा की तुम्हारे खाते से पैसे नहीं निकल रहे हैं। इसके बाद वह घर चला गया। कुछ देर बाद मोबाइल पर राशि निकाले जाने के मेसेज आने लगे। उनके कार्ड से मोती मस्जिद वाले एटीएम से 10 हजार रुपए, दूसरी बार 10 हजार रुपए और तीसरी बार 6600 रुपए निकाले गए। 12 मई को जैन मंदिर रेल विदिशा वाले एटीएम से 10 हजार रुपए निकाले गए हैं। इस तरह चार बार में उनके खाते से 36600 रुपए की राशि निकल गई है। एटीएम बदलकर उनके साथ धोखाधड़ी की गई है।



