श्रीराम छज्जे की किला पहाड़ी से कर रहा सड़क ठेकेदार मुरम कोपरा की खुदाई
वन विभाग खनिज विभाग के अधिकारी बने खामोश, हर महीने हो रही लाखों रुपए की रॉयल्टी की चोरी शासन को लग रही दोहरी चपत
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। दरगाह शरीफ मजार से लेकर सागर भोपाल तिराहे तक लोक निर्माण विभाग ने ₹14 करोड़ रुपये की लागत से हाईवे चौड़ीकरण एवं पुल पुलिया का निर्माण का ठेका श्रुति सड़क कंस्ट्रक्शन कंपनी भोपाल को दिया है। सड़क ठेकेदार के कर्ता-धर्ता राजेंद्र कुमार गर्ग उसके कर्मचारियों द्वारा हाईवे सड़क चौड़ीकरण का निर्माण कर रहे हैं । चाहे सड़क चौड़ीकरण का मामला हो या फिर पुल पुलिया का निर्माण और सीसी सड़क का निर्माण घटिया एवं निम्न स्तर का कराया जा रहा है । लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सरदार परमजीत सिंह चावला भी इस निर्माण कार्य को गंभीरता से मॉनिटरिंग कर नहीं कर रहे हैं । जिससे यह हाईवे चौड़ीकरण सड़क पुल टिकाऊ साबित नहीं होंगी। वन विभाग के अमले और माइनिंग विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को मुरम और कोपरा के अवैध उत्खनन का मामला संज्ञान में आने के बाद भी ठेकेदार के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है । लापरवाही और मनमानी का आलम यह है कि ठेकेदार राजेंद्र गर्ग के गुर्गो द्वारा श्रीराम छज्जे की ऐतिहासिक पहाड़ी की तलहटी और उसकी ऊंचाई वाले स्थान तक कोपरा मुरम की अवैध खुदाई धड़ल्ले से की जा चुकी है और यह मुरम कोपरा और मलवा दरगाह शरीफ की पुलिया से लेकर रिलायंस पेट्रोल पंप तक डाला गया है । यहां काटे गए भारी मात्रा में पेड़ों का हिसाब भी किसी जिम्मेदार अधिकारी के पास मौजूद नहीं है । जबकि वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी बताते हैं कि ठेकेदार ने यहां पर ही अनुमति लेकर किया जा रहा है । कोई भी कार्य बिना परमिशन के नहीं किया जा रहा है। ऐसा ठेकेदार के कर्मचारी बताते हैं यहां दिन-रात जेसीबी मशीन और डंपर से खुदाई कर ढुलाई की जा रही है। उनको रोकने टोकने वाला कोई अधिकारी वहां नहीं जाते । बताया जाता है कि हफ्ते में मोटा कमीशन जिम्मेदार विभागों के अधिकारी कर्मचारियों को ठेकेदार द्वारा भुगतान किया जा रहा है।
एसएम कान्वेंट स्कूल के सामने बिना लोहे राड की बन रही सीसी सड़क…
चोपड़ा मोहल्ला वार्ड 18 एसएम कान्वेंट स्कूल रायसेन के सामने से लेकर श्मशान घाट तक श्रुति सड़क कनष्ट्रक्शन कंपनी भोपाल के ठेकेदार राजेन्द्र कुमार गर्ग द्वारा बिना लोहे की रॉड के ही दिन रात सीसी रोड़ बना दी गई है। जबकि विभागीय सूत्रों से पता चला है कि वर्क ऑर्डर में सीसी सड़क में 4 सूत की लोहे की छड़ें डाली जाना चाहिए थी । लेकिन एक भी लोहे की छड़ नहीं डाली है। लोगों का कहना है कि इससे सड़क की गुणवत्ता को लेकर ठेकेदार पर सवाल खड़े हो रहे हैं।जबकि भोपाल के इस ठेकेदार को विभाग ने पहले ही ब्लैक लिस्टेड घोषित किया गया था। लेकिन इस ठेकेदार गर्ग ने रायसेन में दूसरे नाम से ठेका लिया है।



