धार्मिकमध्य प्रदेश

श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष में अक्षत कलश यात्रा एवं वाहन रैली निकाली

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । अयोध्या में भाबरा मंदिर निर्माण कार्य अपने आखिरी चरणों में है 22 जनवरी 2024 को भव्य मंदिर में श्री राम लला विराजमान होंगे एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न होगा। इसी तारतम्य में शनिवार को बेरखेड़ी सरपंच सीमा चौधरी के नेतृत्व में अक्षय कलश यात्रा ग्राम बेरखेड़ी से प्रारंभ हुई। अक्षत कलश यात्रा हनुमान मंदिर बेरखेड़ी से मोटर साईकिल से प्रारंभ होकर ग्राम माला, सिलतरा, गोपालपुर, पीलपहाड़ी कुटी धाम, कोकलपुर होते हुए पुन: ग्राम बेरखेड़ी हनुमान मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई ।
इस दौरान गांव के युवा एवं ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया मोटरसाइकिलों पर सवार युवा डीजे की धुन में जय श्री राम के नारे लगा रहे थे तथा हाथ में भगवा झंडा लिए हुए थे। गांव-गांव में बाइक रैली पहुंचने पर ग्राम वासियों ने जोरदार आतिशबाजी भी की। इस दौरान राजेंद्र भास्कर प्रमोद पुजारी राहुल साहू सहित आसपास क्षेत्र के अनेक ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button