धार्मिक
श्रीराम यज्ञ की निकली शोभायात्रा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । प्राचीन बावली हनुमान मंदिर उमरियापान प्रांगण में गुरुवार से श्रीराम यज्ञ एवं वाल्मिकी परायण का आयोजन शुरु हो गया । बावली हनुमान मंदिर से श्रीराम यत्र का शुभारंभ बैंड बाजों के साथ भव्य कलश शोभायात्रा में महिलाएं अपने सिर पर कलश रखे न्यू बस स्टैंड, झंडा चौंक, बड़ी मांई मंदिर से होते हुए सन्यासी महाराज, अथैया मोहल्ला, कटरा बाजार आदि से भृमण करते हुए बावली हनुमान मंदिर यत्रशाला में कलश भागवत पुराण रखा।
इस अवसर पर यज्ञाचार्य ज्ञानजी महाराज सहित बडी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। आयोजन समिति ने बताया 9 फरवरी को पूर्णाहुति एवं 10 फरवरी को विशाल भंडारे के साथ यज्ञ का समापन होगा। आयोजन समिति ने धर्मप्रिय जनता से पहुँचकर पुण्यलाभ लेने की अपील की है।



