मध्य प्रदेश

सिलौड़ी कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में हर्षोल्लास से मनाया गया वार्षिकोत्सव

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास सिलौड़ी में वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। बालिकाओं ने एक से बढ़कर एक गायन नृत्य, नाटकों से सभी उपास्थित गणमान्यजनों का मन मोह लिया । कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय, सरपंच पंचो संतोष कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय, गणेश साहू, किशन राय, अमित राय, गौरीशंकर राय ,जयनारायण राय ,जीवन लाल बागरी एवं सभी छात्राओं के अभिवावक उपस्थित रहे। छात्रावास की वार्डन उर्मिला कुलस्ते, सहायक वार्डन प्रतिभा भारती का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन तुलसी नामदेव जी ने किया।

Related Articles

Back to top button