तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर के गंभीरिया मोहल्ला निवासी एक युवक को तेजरफ्तार ट्रैक्टर चालक ने जोरदार टक्कर मार दी, ओर मौके से फरार हो गया।
दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्जकर उसकी एवं वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
सब -इंस्पेक्टर आरके चौधरी ने बताया कि नगर के चुरक्का ईश्वर नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के सामने वाली सड़क पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने गंभीरिया निवासी अजय उर्फ अज्जू यादव पिता भगवान दास यादव 35 वर्ष को सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे वो गंभीररूप से घायल हो गए , जिन्हें बेगमगंज से प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी स्थिति स्थिर रहने के बाद भी बेगमगंज लेकर आ गए। जहां उनकी मौत होने पर पुलिस ने आज मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर विवेचना में लिया है।



