श्री पशुपतिनाथ महायज्ञ की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई पूर्णाहुति
भंडारे में भोजन महाप्रसादी ग्रहण करने उमडे श्रद्धालु, लगाई हवन वेदी की परिक्रमा
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। शहर के कलेक्ट्रेट कार्यालय रायसेन के सामने प्रेम कुशवाहा के खेत में बनीं हवन वेदी में यहां आयोजित सात दिवसीय श्री पशुपतिनाथ महायज्ञ की पूर्णहुती की गई।महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार विद्वान पण्डित भगवान दास दीक्षित अन्य विद्वान पंडितों ने श्रद्धालुओं से पशुपतिनाथ भगवान का आव्हान करते हुए पूर्ण आहुतियां छोड़ी गई।
भंडारे में ग्रहण की भोजन प्रसादी
यहां आयोजित सात दिवसीय श्री भगवान पशुपतिनाथ महायज्ञ के बाद नगर भंडारे का आयोजन किया गया और श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरित की गई।
इस धार्मिक महायज्ञ में तेज सिंह परिहार, लक्ष्मी नारायण परिहार, रमेश बाबू श्रीमती किरण यादव, सुरेश कुशवाहा गोपालपुर, संतोष क्रांति देवी कुशवाहा, आकाश सक्सेना, प्रेम कुशवाह, रवि सुरीता यादव, संतोष यादव, सुमेश सोनू कविता यादव, शेखर पूजा यादव, पिंकू यादव, गौरी वंशिका यादव, अभिनन्दन यादव, लक्ष्मी यादव, रणवीर सिंह यादव, मनीषा यादव, चंचल यादव, रमेश कुशवाहा, प्रशिका यादव आदि उपस्थित हुए।

