स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता संवाद एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत कलेम्टर महोदय एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार जनपद पंचायत जबेरा अतंर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नोहटा में जनपद स्तरीय स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ रामेश्वर पटेल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा सर्वप्रथम खच्छता ही सेवा अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, उन्होने बतलाया कि स्वच्छता को हमें अपने जीवन में उतारना चाहिये और इसकी शुरुआत सर्वप्रथम अपने घर एवं मोहल्ले से करनी चाहिये। धर्मेन्द्र रजक ब्लाक समन्वयक SB द्वारा सेवा के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि जहां स्वच्छता होती है उहा लक्ष्मीजी का निवास होता है, हमें अपना घर, मोहल्ला एवं गांव को स्वच्छ रखना सरपंच प्रतिनिधी लालू सिंह यादव द्वारा नोहटा को स्वच्छ एवं साफ बनाये रखने हेतु अपील की गई। तत्पश्चात CEO. द्वारा सभी उपस्थित ग्रामजनो को स्वच्छता शपथ दिलाई गई, एवं सभी गणमान्य ग्रामजनों की उपस्थिती में सभी के द्वारा मंदिर परिसर ग्राम पंचायत के पास. श्रमदान कर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रामेखर पटेल, धर्मेन्द्र रजक ब्लाक समन्वयक, सरपंच प्रतिनिधी बालसिह यादव, संदीप यादव, राजेश दुबे, सचिव, आरके जैन उपयंत्री, ताहिर खान ग्राम रोजगार सहा एवं अनिल रैकवार जनपद सदस्य नोहटा मुन्नालाल राय एवं उपसरपंच घनश्याम सिध्द की विशेष उपस्थिती रही। कार्यक्रम जनपद पंचायत की सभी ग्राम पंचायतो मे सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।



