धार्मिक

श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की भक्ति में डूबे श्रद्धालु

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा। 22 जनवरी को आस्था के केंद्र अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है इसी के संदर्भ में पूरे प्रदेश देश में अनेक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं हर एक मंदिर को सजाया जा रहा है हर मंदिर में भजन, कीर्तन, रामायण, सुंदरकांड इत्यादि चल रहा है इसी के अंतर्गत दादाजी धूनी वालों की नगरी साईंखेड़ा में भी सभी मंदिरों में धार्मिक आयोजन किया जा रहे हैं गुरुवार को जानकी विहार के भोला बजरंगी मंदिर में भजन कीर्तन एवं महा आरती का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे। मेंन बाजार में स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में भी श्री राम कथा का आयोजन किया गया जिसमें धर्म प्रेमी बंधु उपस्थित रहे। दादा दरबार पुरानी धूनी में भी राम भक्तों द्वारा सुंदर कांड का आयोजन किया गया। इसके बाद महाआरती की गई। शिव शक्ति चौक में स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भी सुंदरकांड भजन कीर्तन किए गए, मवेशी बाजार स्थित हनुमान मंदिर में भी सुंदरकांड भजन कीर्तन एवं महा आरती हुई इसके साथ नगर के सभी मंदिरों में धार्मिक आयोजन किया जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button