धार्मिक

श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए घर-घर पूजित अक्षत से निमंत्रण

सिलवानी । नगर सहित आस-पास के गांवों में रामभक्तों द्वारा घर-घर जाकर पूजित अक्षत बांटे जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर 22 जनवरी को अपने घरों व प्रतिष्ठानों में बड़ी खुशी के साथ दीप जलाकर दीपोत्सव मनाने का निमंत्रण देने के लिए राम भक्तों द्वारा अयोध्या से आए अक्षत, राम मंदिर का चित्र व पत्रक वितरित किए जा रहे हैं।
अक्षत वितरण अभियान में बांटे जा रहे आमंत्रण पत्रक के जरिये मंदिर निर्माण की भव्यता व स्वरूप से भी आमजन को अवगत कराया जा रहा है। पत्रक के पिछले हिस्से में मंंदिर के स्वरूप व इसकी विशेषताओं की जानकारी दी गई है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में निमंत्रण के अक्षत वितरण अभियान शुरू हो गया है। इस दौरान मुकेश साहू, शुभम साहू, योगेश कुलकर्णी, आयुष साहू, श्रेयांश चौरसिया आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button