धार्मिकमध्य प्रदेश
श्री रावतपुरा सरकार का आगमन सिलवानी नगर में हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
सिलवानी। सिलवानी तहसील के ग्राम हमीरपुर में अनंत श्री विभूषित श्री रविशंकर जी महाराज रावतपुरा सरकार का बुधवार की शाम को सिलवानी नगर आगमन हुआ। नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत।
पूजनीय रावतपुरा सरकार शाम सिलवानी नगर में प्रवेश किया जहां उनका स्वागत किया गया, सिलवानी नगर के पुष्पा विद्यालय के सामने से शोभायात्रा निकाली गई, जो कि ग्राम हमीरपुर ग्राम में विश्राम हुई। शोभा यात्रा में सिलवानी नगर एवं आसपास के गांवों बड़ी संख्या mr धर्म प्रेमी उपस्थित रहे।
श्री रावतपुरा सरकार के द्वारा 22 फरवरी गुरुवार को विंध्याचल राईस मिल पर मां राजराजेश्वरी लक्ष्यार्चन एक लाख अर्चन होगा। जहां श्री रावतपुरा सरकार जी द्वारा हवन पूजन की जावेगी।
जिस में सैकड़ों जोड़े बैठकर हैं हवन पूजा अर्चना करेंगे।



