क्राइम

पेरोल पर आए युवक को गोली मारी, देर रात मिली युवक लखन नेमा की लाश

रायसेन। जिले के उदयपुरा में शनिवार को पेरोल पर आए युवक को गोली मारकर घायल कर अपने साथ ले गए अज्ञात आरोपी अपनी कार से ले गया था, देर रात युवक लखन नेमा की जंगल मे लहूलुहान अवस्था मे लाश मिली।
युवक लखन नेमा को गोली मारने के साथ गले को रेतकर की गयी हत्या। युवक लखन नेमा अंतिम संस्कार में शामिल होकर बाहर निकला ही था, तभी अज्ञात लोगों ने मारी गोली और गोली मारकर अपने साथ भी ले गए थे अज्ञात हमलाबर। उदयपुरा के बोरास रोड की शनिवार दोपहर की घटना, लेकिन देर रात मिली युवक की जंगल मे लहूलुहान अवस्था मे लाश। युवक की हत्या के आरोपी अभी भी फरार है। दिन दहाड़े हाइवे पर गोली से हमला करने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सीताराम आश्रम बोरास के महंत बजरंग दास की हत्या का मुख्य आरोपी है मृतक लखन नेमा। सन 2009 में महंत बजरंग दास की हत्या हुई थी और इस मामले की सजा काट रहा था जेल में, कुछ दिन पूर्व ही पेरोल पर छूटकर बाहर आया था लखन नेमा।
जिला पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शहवाल भी मौके पर मौजूद, युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए उदयपुरा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। उदयपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई।

Related Articles

Back to top button