मध्य प्रदेश

ग्राम पंचायत सगरा में मनरेगा योजना जमकर हुआ भ्रष्टाचार : सुजान सिंह

ब्यूरो चीफ : भगवतसिंह लोधी
जबेरा । दमोह जिले अतंर्गत आने वाले जबेरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सगरा के गांव पड़री (रामपुर) जनपद पंचायत जबेरा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजानसिंह ग्राम वासियों से संपर्क किया उनकी समस्याओं को जाना इस गांव में अधिकतर लोग जनजाति आदिवासी समुदाय के लोग रहते हैं जिनका आज तक शासन की अधिकांश योजना का लाभ नहीं मिल रहा है 25 परिवार ऐसे हैं जिनको खाद्यान्न पर्ची तक नहीं है कुछ की आईडी नहीं बनी कुछ को लाडली बहना योजना का लाभ नहीं मिल रहा सड़क की समस्या है बरसात में रामपुर मोहल्ला के लोग लोग घुटनों तक कीचड़ में से आते हैं रोड की समस्या है स्कूल की तो दुर्दशा ही बनी है मात्र तीन या चार बच्चे स्कूल आते हैं शिक्षक शाला बैठकर आराम फरमाते हैं उनके द्वारा बच्चों पढ़ाने का प्रयास नहीं किया जा रहा। इनका कहना सुजान सिंह ग्राम पड़री में फर्जी मनरेगा के कार्य हुए हैं जिसमें लबयाहू नाला से हैंडपंप की और फर्जी खकरी बनी है कागज पर बनी है धरातल पर कुछ नहीं है ऐसा ग्राम वासियों ने बताया इसी प्रकार घाट निर्माण कार्य में फर्जीवाड़ा परकुलेशन टैंक कागज पर बना है धरातल पर कुछ भी नहीं है इस तरह ग्राम पंचायत सगरा के सरपंच सचिव सहायक सचिव के द्वारा भ्रष्टाचार किया गया है । जांच की जाएं तो पंचायत में अन्य कार्य जो निमार्ण कार्य तक नहीं हुआ राशि हड़प ली मनरेगा भ्रष्टाचार के कार्य उजागर होंगे जनपद पंचायत जबेरा उपाध्यक्ष रश्मि ठाकुर ने मांग की है की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए एवं ग्राम वासियों को शासन से प्राप्त सुविधाओं का लाभ प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button