क्राइम
पूर्व केबिनेट मंत्री की फर्जी आईडी बनाकर पैसे मांगने वाले पर कार्रवाई की मांग

सिलवानी | पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपालसिंह राजपूत के नाम से फर्जी आईडी बनाकर राशि की मांग करने वाले अज्ञात व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को थाने पहुंच कर टीआई जेपी त्रिपाठी को लिखित शिकायत की।
भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू ने बताया कि ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत के नाम से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आईडी बनाकर परिचितों व रिश्तेदारों से पैसों की मांग कर रहा है। फर्जी आईडी में रामपाल सिंह की प्रोफाइल फोटो भी लगी हुई हैं। पुलिस को आवेदन में कार्रवाई की मांग की गई है। इस अवसर पर सलीम काजी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, पार्षद प्रतिनिधि शफीक उल्ला गुडडु कंडेक्टर, मोहन साहू, पप्पू सोनी आदि उपस्थित रहे।



