संयुक्त संचालक ने किया शा.बा.उ.मा.वि बरेली का औचक निरीक्षण
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। शिक्षा के स्तर को बढ़ावा एवं हर वर्ग के व्यक्ति को साक्षर, शिक्षा नीति में सुधार विद्यालयों में उचित व्यवस्था के लिए शिक्षा विभाग हमेशा ही सख्त नजर आता है इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए 7 मार्च दिन मंगलवार को लोक संयुक्त संचालक शिक्षण संचनालय भोपाल के अरविंद कुमार चोरगड़े ने बाड़ी ब्लाक के अंतर्गत आने वाले विद्यालय बाड़ी स्थित स्वामी विवेकानंद प्रगति हाई सेकेंडरी स्कूल एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरेली का दौरा कर औचक निरीक्षण किया।
बरेली नगर में उपस्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जनभागीदारी,शाला विकास एवं जन सहयोग से नव निर्मित भवन गार्डन, वृक्षारोपण विद्यालय की स्वच्छता पर संतोष व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्राचार्य केके बानी को निस्वार्थ भावना से समर्पित एवं सुचारू रूप से संचालित उचित व्यवस्था हेतु प्राचार्य कमल किशोर बानी की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए। छात्र उपस्थिति पर जोर दिया। ही साथ शाला में उपस्थित बाड़ी विकास खंड शिक्षा अधिकारी दयाराम अहिरवार,को निर्देशित किया कि बाड़ी ब्लॉक के अंतर्गत जितने भी जर्जर विद्यालय एवं अव्यवस्थित विद्यालयों हे उनके सुधार एवं व्यवस्थित करने हेतु जोर डाले और सुधार एवं व्यवस्था में जो भी परेशानी,या अर्चन आय तो मुझे अवगत कर मेरा सहयोग ले।साथ ही शुभम धाकड़ जो कि बरेली विद्यालय में अतिथि के रूप में शिक्षक हैं उनके द्वारा बरेली नगर में दिव्यांग, विकलांग मानसिक रूप से विक्षिप् बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा हेतु साला संचालित की जाती है। उनकी भी प्रशंसा करते हुए प्रशासन स्तर पर सभी योजनाओं का लाभ भविष्य में देने का आश्वासन दिया।
वहीं शाला में उपस्थित शिक्षक,एल पी अहिरवार, डी एस राजपूत ,राजेश हजारी ,प्रभाकर तिवारी अरविंद जरारिया,रविंद्र उपाध्याय, रामलली मेहरा, संतोष गौतम, जितेंद्र धाकड़ , जितेंद्र रघु, बृजेश श्रीवास्तव, नरेंद्र पटेल, अनिता भगत, सपना जैन, नीलेश गोरिया, राजेंद्र बिदुआ, विकासखंड योग प्रभारी राजेश गोयल, स्वर्ण कांत आचार्य , मनोज धाकड़ आदि शिक्षकों को संदेश दिया की शिक्षकों का समाज में उच्चतम स्थान होना चाहिए इसके लिए शिक्षकों को छात्रों के अध्ययन हेतु सदैव तत्पर रहने को कहा।



