संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने कोरोना योद्धा सर्टिफिकेट जलाए : सरकार के खिलाफ नारेबाजी
इन सर्टिफिकेट से हमारा पेट नहीं भरेगा, इसलिए जला रहे है
रायसेन । रायसेन नगर के सांची रोड पर लगातार 14 दिन से हड़ताल पर बैठे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बुधवार को कोरोना योद्धा सर्टिफिकेट की होली जलाकर अपना विरोध जताया। और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
मध्य प्रदेश के लगभग 32 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपने नियमितीकरण की मांग को लेकर पिछले 15 दिसंबर से लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। जिसमें जिले के लगभग 1500 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी भी शामिल है। बुधवार को कोरोना योद्धा सर्टिफिकेट जलाने से पहले कर्मचारियों द्वारा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियो का कहना है कि इस सर्टिफिकेट से हमारा पेट नहीं भरेगा, इसलिए हम इस सर्टिफिकेट और सम्मान की होली जला रहे हैं। हमारी एक ही मांग है। मुख्यमंत्री हमें जल्द से जल्द नियमित करें। वहीं, आउटसोर्स कर्मचारियों को भी वापस लिया जाए, अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम मरते दम तक हड़ताल पर बैठे रहेंगे।



