संतोष क्रिकेट ट्राफी में सुपर ओवर में सिहोरा ने रीवा को हराया
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । अंधेलीबाग ग्राउंड उमरियापान में खेली जा रही लैदरबाल संतोष क्रिकेट ट्राफी में बुधवार को चौथा लीग मैच सम्राट क्लब सिहोरा और व्हीसीए रीवा टीम के बीच खेला गया। जिसमें सिहोरा टीम ने सुपर ओवर में मैच पर जीत दर्ज कर क्वार्टर में स्थान बना लिया। रीवा ने टास जीतकर पहले सिहोरा टीम को बल्लेबाजी के लिए न्यौता दिया। निर्धारित 20 ओवर में सिहोरा टीम ने 10 विकेट खोकर 143 रनों का स्कोर खडा किया। सिहोरा की ओर से बल्लेबाज रमन ने 39 रन, सनोज ने 30 रन, शुभम ने 22 रन बनाए। रीवा की ओर से गेंदबाद ॠषभ व प्रीतेश ने 3-3 विकेट झटके। गेंदबाज सोमदीप को 2 विकेट एवं आर्यन को 1 विकेट की सफलता मिली। जवाबी पारी में उतरी रीवा टीम ने 20वें ओवर की अंतिम गेंद में 143 रन बनाकर बराबरी कर ली। जिसके बाद सुपर ओवर हुआ। जिसमें सिहोरा ने जीत हासिल की। मैच के मैन आफ द मैच को पुरूस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर सचिव सतीश गौतम, पीतांबर शुक्ला, शैलेंद्र पोराणिक, आशीष चौरसिया सहित खेलप्रेमियों की मौजूदगी रही। मैच में शहीद अहमद एवं राजन पांडे ने अंपायर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं कामेंट्री स्कोर स्कोर बोर्ड में संदीप चौरसिया, हनी चौरसिया, प्रिंस अरोरा, गोल्डी चौरसिया का सहयोग रहा। स्पर्धा में आज 29 दिसंबर को डीसीए सतना और पैराडाइज उमरिया के बीच पांचवां लीग मैच सुबह 11 बजे से खेला जाएगा। खेलप्रेमियों से पहुंचने की अपील की गई है।



