कृषि

कृषि उपज मंडी 10 दिन तक रहेगी बंद, दिवाली एवं चुनाव के चलते 20 तक रहेगा अवकाश

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । बेगमगंज कृषि उपज मंडी 10 दिन के लिए बंद रहेगी। दिवाली त्यौहार बिरसा मुंडा जयंती और चुनाव के चलते नीलामी कार्य बंद रहेगा।
बेगमगंज कृषि उपज मंडी समिति सचिव अभय पाल सिंह बिलोदिया ने बताया कि 10 नवंबर से 19 नवंबर तक कृषि उपज मंडी में नीलामी कार्य पूर्णता बंद रहेगा। 20 नवंबर को नीलामी कार्य शुरू किया जाएगा।
मंडी सचिव बिलोदिया ने समस्त किसान व्यापारी व हम्माल तुलावटी को मंडी बंद रहने की अवधि से सूचित कर दिया है। वही मंडी में माइक से अवकाश संबंधी संदेश भी प्रकाशित कराया गया ताकि किसान इस दौरान उपज लेकर कृषि उपज मंडी ना आए।
उन्होंने बताया कि 10 नवंबर से धनतेरस दीपावली बिरसा मुंडा जयंती के अवकाश है। 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव मैं ड्यूटी रहेगी। इस दौरान नीलामी कार्य पूर्णतः बंद रहेगी। बीस नवम्बर से नीलामी प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

Related Articles

Back to top button