वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए बड़वारा विधायक, कहा लक्ष्य बनाकर करे पढ़ाई…कॅरियर बनाने के लिए मेहनत जरूरी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जाॅन विलियम इंग्लिश मीडियम स्कूल पचपेढ़ी में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहा मुख्य अतिथि के रूप में बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह व भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया रहे। कार्यक्रम में छात्राओं को सम्बोधित करते हुए विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने छात्रों से कहा कि वे लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करे। समय का सदुपयोग करें। पढ़ाई में ध्यान दे। साथ ही छात्रा के बेहतर भविष्य की कामना भी ने की। विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने छात्राओं से कहा कि खेल हो या पढ़ाई दोनो जरूरी है। लेकिन कॅरियर बनाने के लिए मेहनत जरूरी है। लगातार मन लगाकर पढ़ाई करें। वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहन नृत्य और गीत संगीत और भाषण, कविता आदि की प्रस्तुत देकर सब का मनमोह लिया।
कार्यक्रम में विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, विजय दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, बसंत चौरसिया, योगेन्द्र सिंह ठाकुर, अनिल सिंह बागरी, राकेश त्रिपाठी, प्रदीप चौरसिया, शैंकी चौरसिया, आशीष शुक्ला, जयपाल सिंह, प्रमोद असाटी, संदीप सोनी, रिंकू मिश्रा, राजेन्द्र पटेल, जगन्नाथ माझी, दिनेश असाटी, सुरेश चौरसिया, थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय सहित स्कूल के शिक्षक और बच्चे उपस्थित रहे ।



