मध्य प्रदेश

सडको पर घूमते आवारा पशुओं से आमजन हालाकान

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेड़ा । मध्यप्रदेश सरकार गांव शहर में जगह जगह गौ शालाऐ खोलकर पशुओं को संरक्षित करने का प्रयास कर रही है । लेकिन नगर परिषद क्षेत्र साईखेडा में शाम ढलते ही सडकों पर पशुओं का ढेरा जमा हो जाता है जिससे मोटर साईकिल चालक पैदल चलने वाले राहगीर, स्कूल आने जाने वाले छात्र छात्राऐ और चार पहिया बाहन चालक बेजा परेशान होते है। कभी कभार तेज रप्तार दौडते ट्रको डम्परो से गाय पशु दुघर्टना होने से चोटिल होते जाते या जान गंवा बैठते है ।नगर परिषद द्वारा न हाका गेंग बनाई न पशुओं को हटाने कोई योजना है । समाज कल्याण वोरड कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुरु भदौरिया ने नगर परिषद साईखेडा पर आक्रोश व्यक्त करते हुऐ कहा कि नगर परिषद की लापरवाही की बजह से बेजुबान पशुओं की जान जा रही है और बाहन चालक चोटिल हो रहे । पशुओं की बजह से यातायात व्यवस्था भी बाधित होती है उन्होंने अधिकारियों से हाकागेंग तैनात करने की बात कही । नगर परिषद सडको पर आवारा पशुओं को इकठ्ठा कर गौ शाला भी भेज सकती है लेकिन ऐसा नहीं है। सडको पर घूमते गायो अधिकांश गाये घरेलू होती उनके मालिक होते है लोग बरसात के मौसम मै दूध निकाल कर सडको पर छोड़ देते जिससे यह हालात होते है ।जनापेक्षा नगर परिषद मुनादी कर पशु पालको को अपने गाय बछड़ो को घर बांधने की बात कहे उनहे गौ शाला भेजे । यही हाल झिकोली बोरास पुल पर भी आबारा पशुओं का जमाबडा लगा रहता जिससे यातायात बाधित होती है।

Related Articles

Back to top button