मध्य प्रदेश

सड़क दुर्घटना में हेड कांस्टेबल गंभीर घायल

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत मारुताल बलराम ढाबा के पास रविवार सोमवार की रात्रि करीब 12 बजे दमोह पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक 342 रणधीर पिता गुलाब ठाकुर उम्र 40 वर्ष निवासी पुलिस लाइन दमोह सड़क दुर्घटना में घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर हंड्रेड डायल 13 पायलट संतोष और आरक्षक 196 भोला ने पहुंचकर तत्काल घायल प्रधान आरक्षक को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जिला अस्पताल डयूटी रत डॉ जावेद खान ने इलाज कर सिर में गंभीर चोट होने पर जबलपुर रेफर कर दिया. जिसका इलाज जबलपुर में चल रहा है, वहीं घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह, एएसपी शिवकुमार सिंह तथा आरआई संजय सूर्यवंशी को लगने पर तत्काल घायल और उनके परिजनों से जानकारी ली।

Related Articles

Back to top button