मध्य प्रदेशराजनीति

संगठन सृजन अभियान के तहत बनाई गई बूथ कमेटिया

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा दमोह विधानसभा को ग्राम पंचायतो सिहोरा पड़रिया, बॉसा बॉसनी, राजा पटना, परसोरिया, इमलियाघाट, मनका का दौरा कर पंचायत स्तर पर बूथ कमेटिया नियुक्त की गई। बूथ कमेटिया नियुक्त करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि बूथ कमेटियो में प्रत्येक वर्ग पिछड़ा दलित आदिवासी सामान्य वर्ग की सदस्यता करवाकर उन्हें कमेटियों में प्राथमिकता से रखा गया है और उनका प्रयास है कि महिलाओ की भागेदारी भी अधिक से अधिक की जायें। पूर्व नपाध्यक्ष मनु मिश्रा, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संजय चौरसिया, प्रदीप पटेल, अमर सींग बांसा सरपंच रोहन पाठक ने भी कहा कि भाजपा जनहितैषी योजनाओ का प्रचार प्रसार तो जमकर करती है किंतु जमीनी हकीकत यह है कि आम आदमी को रोजगार के लिये पलायन पूरे परिवार के साथ करना पड़ता है जिससे उनके बच्चे शिक्षा भी प्राप्त नहीं कर पाते केवल भाजपा के छुटभैय नेताओ का ही विकास हो रहा है। इस अवसर पर केशव विश्वकर्मा, संजु अहिरवाल, सुनील ठाकुर, सुखदेव यादव, बलराम यादव, शुत्रघन सिंह, अरविन्द सिंह सहित ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button