सरपंच संघ के अध्यक्ष पद पर भगवान सिंह सोलंकी निर्विरोध निर्वाचित
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जनपद पंचायत के सभाकक्ष में अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा जनपद की 65 पंचायतों के सरपंचों की बैठक आहूत कर सरपंच संघ के अध्यक्ष के लिए मंत्रणा की गई जिसमें सर्वसम्मति से सुमेर पंचायत के सरपंच भगवान सिंह सोलंकी के नाम पर सभी ने सहमति दी जिससे निर्विरोध रूप से सरपंच संघ अध्यक्ष पद पर भगवान सिंह सोलंकी को निर्वाचित घोषित किया गया, क्षेत्र में खुशी की लहर ।
भगवान सिंह सोलंकी के सरपंच संघ के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, जनपद उपाध्यक्ष मेहरबान सिंह लोधी, नपा अध्यक्ष संदीप लोधी, उपाध्यक्ष सुदर्शन घोसी, जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी, नगर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, सुरेश ताम्रकार, डॉ जितेंद्र सिंह तोमर, पार्षद अजय जैन, अजय सिंह जाट, प्रवीण जैन, महेश चंद साहू, हरि साहू, सरपंच मिर्जा आसिफ बैग, बृजेंद्र सिंह बड़ेदा, सुदेश ठाकुर, सहित अनेकों लोगों ने पुष्प मालाओं से भगवान सिंह सोलंकी का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी है।



