सलामतपुर पंचायत भवन में हमेशा लटका रहता है ताला, कामकाज के लिए भटक रहे हैं ग्रामीण
महीनों नहीं आते पंचायत सचिव
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। ग्राम पंचायत सोनाली सलामतपुर भवन में कामकाज के दिन भी ताले लटके रहते हैं जिससे जरूरी कामकाज कराने आने वाले ग्रामीणों को परेशानी के सिवा कुछ हाथ नहीं लगता । बताया जाता है कि लंबे समय से पंचायत सचिव सीताराम अहिरवार घर में बैठकर कामकाज नहीं निपटाते बल्कि काम का बहाना बनाकर तो गायब रहते हैं । ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह मनमानी और लापरवाही बरत रहे हम गांव से छोटे-मोटे काम कराने पंचायत भवन आते हैं लेकिन पंचायत सचिव और बाद गायब रहते हैं । इस मामले की शिकायत प्रभारी सीओ, रायसेन और जनपद सीईओ बिंदु सूर्यवंशी से की जाएगी। पंचायत सचिव और बाद में अपना रवैया नहीं बदला तो उनका अन्य तबादला कराने स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी जिले के प्रभारी मंत्री डॉ अरविंद भदौरिया को शिकायत कर ज्ञापन सौंपा जाएगा । रामलाल, मेहरबान सिंह, जसोदाबाई, चतरसिंह, मनोज कुमार, कैलाश सिंह राजपूत ने बताया कि पंचायत सचिव लापरवाही बरतते हैं उनका तबादला दूसरी पंचायत में किया जाए ताकि पंचायत के कामकाज सुचारू रूप से चल सके और लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।



