मध्य प्रदेश

सांप काटने से किशोर की मौत, रात में सोते समय डसा इलाज के दौरान मौत

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह । जनपद जबेरा की ग्राम पंचायत गूढ़ा में गुरुवार की रात्रि एक किशोर को साँप ने काट लिया इसके बाद परिवार वाले उसे आनंद-खनन में अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने इलाज के दौरान अमृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
गूढ़ा ग्राम जरूआ निवासी निवासी जसवंतसिंह 18 वर्षीय पिता राजेंद्रसिंह को घर मे सोते समय सांप ने काट लिया जलन और दर्द होने पर उसकी नींद खुल गई वह चिल्लाने लगा तो परिजन जाग गए इसके बाद उन्हें स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। हंसते खेलते युवा बच्चे की मौत से अचानक से परिजनों के उपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button