मध्य प्रदेश

साईखेडा के बारछी रोड पर 33 करोड़ की लागत से बनेगा सीएम राईज विद्यालय

लंबे इंतजार के बाद जगह हस्तांतरण की कार्यवाही
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेडा । नगर परिषद साईखेडा मैं मप्र सरकार की मंशा अनुसार शिक्षा के स्तर बढ़ाने सर्व सुविधायुक्त सीएम राईज स्कूल खोलने साईखेडा ब्लाक के नगर परिषद साईखेडा को चुना । पूर्व में अधिकारियों ने नजदीक गांव बरहटा में जगह का चयन कर लिया गया था । लेकिन नवागत कलेक्टर त्रजु बापना और जिला शिक्षा अधिकारी एचपी कुर्मी ने स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए अन्यत्र जगह चयन करने को कहा । उन्होंने कहा कि शहर से 7-8 किलोमीटर दूर बच्चे कैसे सुरक्षित पहुंचगे। तब जाकर उन्होंने ने नगर परिषद साईखेडा के बारछी रोड स्थित प्रस्तावित कालेज के पास स्थल का निरीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये तब जिला शिक्षा अधिकारी एचपी कुर्मी, अनुविभागीय अधिकारी सृष्टि देशमुख, तहसीलदार आकाश दाहाडे, जीएस पटेल रमसा, सीएम राईज स्कूल के प्राचार्य चंद्रकांत विश्वकर्मा, पटवारी मनीष अग्रवाल और समाजसेवी ब्रजेन्द्र कुशवाहा ने रकबा क्रमांक 587/1,1.12 , 587/3,048 और 482/6,1.66 हेक्टेयर के रकबा उपलब्ध कराकर और सीमांकन कराया। ।जिसमें 482/6,1.66 के हीरालाल कोटवार के नाम दर्ज थी उन्होंने अपनी देने की सहमति अधिकारी को दी।
कलेक्टर के निदेश बाद भूमि के हस्तांतरण की प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यवाही पूरी की। नगर में सर्व सुविधायुक्त स्कूल खोलने से बच्चों को कम्प्यूटर शिक्षा, उचित खेल ग्राउंड, गुणवत्ता वाली शिक्षा, कौशल शिक्षा प्रणाली, छात्रावास, बिधि विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा पढ़ाई का लाभ बच्चों को मिलेगा। सीएम राईज स्कूल केन्द्र से सभी 15 किलोमीटर तक विद्यालय एक परिसर स्कूल में लगेंगे। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों लाने ले जाने के लिये बस सुबिधा भी उपलब्ध रहेगी। साईखेडा के बारछी रोड पर सीएम राईज स्कूल खुलने से नगर के बच्चों को शहर दूर से नहीं जाना पड़ेगा। नगर के कृषक सुरेन्द्र कुमार तोमर, समाजसेवी ब्रजेन्द्र सिंह कुशवाहा, संतोष अबधिया, अभिषेक अबधिया, ओमप्रकाश पटेल, राजेश राय पार्षद, मुन्नी लाल पटेल ने प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button