मध्य प्रदेश
सागर में संत रविदास महाकुंभ में शामिल होने बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संत रविदास जयंती के उपलक्ष में सागर संत रविदास महाकुंभ आयोजित किया गया है जिसमें शामिल होने के लिए बुधवार को क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह के नेतृत्व में एक दर्जन बसों को नगर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
साथ ही ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी द्वारा संत रविदास महाकुंभ के लिए 17 बस ग्रामीण क्षेत्र से रवाना की तै सुल्तानगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ यादव के द्वारा 16 बस सागर के लिए रवाना की है जिसमें भारी संख्या में लोग बैठ गए हैं ताकि कार्यक्रम में शामिल हो सके।



