मध्य प्रदेश

सात दिनों से जला पड़ा ट्रांसफार्मर, ग्रामीण हलाकान, जिम्मेदार नियमों का हवाला देकर मौन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । समीपस्थ ग्राम पंचायत बम्हनी के वार्ड क्रमांक 1 का पिछले 7 दिनों से ट्रांसफार्मर जला हुआ है। ग्रामीणों द्वारा ट्रांसफार्मर जलने की जानकारी उमरियापान एमपीबी के सहायक अभियंता चंचल गुप्ता को दी गई । लेकिन आज दिनांक तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया ग्रामीणजन गर्मी के मौसम में परेशान होने मजबूर है। ग्रामवासियों का कहना है कि हम लोग समय पर बिजली बिल का भुगतान करते हैं इसके बावजूद भी वरिष्ठ अधिकारी नियमों का हवाला देकर शांत बैठे हैं एरिया के लाइन मेन ने तात्कालिक व्यवस्था के रूप में दूसरी जगह से कनेक्शन किया है वह भी ऐसा है कि उससे तेज तो मोमबत्तियां जलती हैं पंखा कूलर ऐसे घूमते हैं कि जैसे कोई व्यक्ति पीछे से धक्का लगा रहा हो।
ट्रांसफार्मर जलने का कारण यह भी है कि 25 के वी के ट्रांसफार्मर में क्षमता से अधिक भार दिया जा रहा है जो कनेक्शन लिया है वह तो ठीक है लेकिन जो अवैध रूप से ग्रामीणजनों द्वारा ट्रांसफार्मर में मकड़ जाल की तरह अंटिया फंसाए हुए हैं जिससे कभी भी साट सर्किट होने से हादसे की आशंका भी बनी रहती है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा उनके ऊपर कार्यवाही करनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button