मध्य प्रदेश
साधना शिवराज सिंह का संदेश ले कर राजेन्द्र पटेल पहुँचे उज्जैन
रिपोर्टर : अशोक सोनी
भोपाल । 4 जून भोपाल में आयोजित होने वाले किरार, धाकड़, मालव, नागर समाज के परिचय सम्मेलन की व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है।
इसी तारतम्य में अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा नवयुवक मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने उज्जैन पहुँच कर उज्जैन नगर एवं उज्जैन ग्रामीण की अलग-अलग बैठक कर उज्जैन जिले से भोपाल आने वाले सामाजिक बंधुओं की रूपरेखा तैयार की । इस परिचय सम्मेलन में युवक युवती अपना परिचय देंगे व स्मारिका का विमोचन के साथ सम्मान समारोह संपन्न होगा। अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष साधना शिवराज सिंह चौहान हमेशा होनहार बच्चों की चिंता करती है। इस परिचय सम्मेलन को लेकर किरार धाकड़ नागर मालव समाज में उत्साह देखा जा रहा है।



