मध्य प्रदेश

अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर प्रशासन की मौजूदगी में राजस्व अमला मिलान और सीमांकन जैसी कार्रवाई करने में जुटा


भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले में अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन में लगातार कार्रवाई आए दिन देखने को मिल रही है, आज दमोह शहर कुलुआ मारूताल अनुभविभाग दमोह में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर पुलिस प्रशासन कार्रवाई में सुबह से जुटा हुआ है. इस दौरान बताया जा रहा है कि सीएम राइस को लेकर प्रशासन करीब 46 फुट का मार्ग शासन का होने पर अवैध अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है। जिसमें दो नायब तहसीलदारों में रघुनंदन चतुर्वेदी और एमपी उदानिया के अलावा चार राजस्व निरीक्षक, चार पटवारी और राजस्व अमला तथा पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में रक्षित केंद्र सहित आठ थानों के थाना प्रभारी और पुलिस बल वज्र वाहन के साथ पूरी तरह से अलर्ट है। कहीं भी कोई भी विवाद की स्थिति बनती है तो विवाद न हो इसलिए पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इस दौरान थाना प्रभारी बटियागढ़ नेहा गोस्वामी, तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी फेमिदा खान, पटेरा थाना प्रभारी अमित मिश्रा, नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह, महिला थाना प्रभारी सरोज ठाकुर, थाना प्रभारी दमोह देहात रावेंद्र सिंह सिंह बागरी, सब इंस्पेक्टर संजू सैयाम, कोतवाली से सब इंस्पेक्टर योगेंद्र गायकवाड़, एएसआई गोविंद सिंह, रमाशंकर मिश्रा, बनवार चौकी प्रभारी मनीष यादव और पुलिस अधिकारी भी गण मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि आज जमीन मिलान, सीमांकन जैसी कार्रवाई के बाद सही निर्णय लेकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. इसमें तीन-चार लोगों की जमीन सामने आई है, जिसमें संजय यादव, डॉ संजीव सिंघई, कपिल खरे के अलावा और भी लोगों की जमीन है, जो राइस से जुड़ी हुई।

Related Articles

Back to top button