मध्य प्रदेश

सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों हेतु अटल स्मृति रत्न से मातृशक्तियां हुईं सम्मानित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में अटल स्मृति रत्न सम्मान समारोह आयोजित किया गया l कार्यक्रम सिविल लाइन रेस्ट हाउस में समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिल्ली से कटनी नगर आगमन विश्व हिन्दी रचनाकार मंच के संस्थापक/अध्यक्ष राघवेन्द्र ठाकुर एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कनकने विद्मालय की पूर्व प्राचार्या प्रभा परौंहा ने की, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी हेमलता शर्मा सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सैनी, मनीषा प्यासी, रीता दुबे सहित सभी मंचासीन अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया l तत्पश्चात प्रभा परौंहा द्वारा मां सरस्वती की वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम की संयोजिका समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा कुशल संचालन किया गया l
मंचासीन अतिथियों एवं उपस्थित सभी मातृशक्तियों को उत्साहित करते हुए रचना अर्चना रजक एवं चांदनी रैदास द्वारा रोली तिलक व बैंच लगाकर पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया l अटल स्मृति रत्न सम्मान समारोह आयोजित कार्यक्रम में शिक्षिका यशोदा कोरी द्वारा प्रेरणा गीत गाया गया और विभिन्न सामाजिक संगठनों की मातृशक्तियों द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए अटल जी के बताए मार्ग पर चलने हेतु संकल्प लिया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राघवेन्द्र ठाकुर के द्वारा समाजसेवी रेखा अंजू तिवारी को भारत रत्न सम्मान से नवाजा गया l विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों हेतु सेवाभावी समाजसेवी मातृशक्तियों को अटल स्मृति रत्न से सम्मानित किया गया। इस दौरान समाजसेवी रेखा अंजू तिवारी द्वारा अपने ओजस्वी विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि अटल जी सचमुच अपनी बातों में अडिग थे उनका बस एक ही उद्देश्य था कि हम जियेंगे तो देश के लिए, और मरेंगे तो देश के लिए, इस पावन धरा का कण कण में ईश्वर है और बिंदु बिंदु में गंगाजल है हम अपने देश के लिए हंसते हंसाते हुए अपने प्राणों को न्यौछावर करने में बहुत ही गौरवान्वित एवं गर्व महसूस करूंगा l अटल स्मृति रत्न सम्मान समारोह आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी मातृशक्तियां राधा अनिल कुमार, सारिका गुप्ता, सायरा बनोफ, मोनिका जैन, सरस्वती सोनी सहित सभी को रोली तिलक व बैंच लगाकर पगड़ी पहनाकर उन्हें अटल स्मृति रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों मातृशक्तियों सहित मंचासीन अतिथियों का आभार व्यक्त अभय तिवारी द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button