सार्वजनिक स्थलों व मंदिरों में अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था की जाए

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । आगामी 22 जनवरी सोमवार को आस्था का केंद्र आयोध्या मंदिर में भगवान पुरषोत्तम श्रीराम की भव्य प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहीं। जिसकी तैयारी पूरे भारत वर्ष में जोर शोर से चल रही है। आयोध्या में भगवान पुरषोत्तम श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा समारोह अवसर पर उमरियापान सहित ग्रामीण क्षेत्रों के धार्मिक स्थलों में रामयण पाठ, हनुमान चालीसा, कीर्तन मंडली आदि अनुष्ठानों की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। इस संदर्भ में जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी यजुर्वेद कोरी को प्रेषित पत्र में बताया कि राम जन्मभूमि में भगवान श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा होनी है । इस संदर्भ में शासकीय भवनों में प्रकाश व्यवस्था हेतु लगातार निर्देश प्राप्त हो रहें हैं। पत्र के माध्यम से जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने सीईओ से अनुरोध किया है कि जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अन्तर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों के चौक, चौराहे सार्वजनिक स्थलों व मंदिरों में अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था कराने के लिए पंचायतों को आदेशित करने का कष्ट करे । जिससे भगवान श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम ग्रामीणजन धूमधाम से मना सकें।



